फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   नरोला घार के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने दो राहगीरों को मारी टक्कर

नरोला घार के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने दो राहगीरों को मारी टक्कर

Mon, 28 Jan 2019 09:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
नरोला घार के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने दो राहगीरों को मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चुुवाड़ी (चंबा)। चंबा-लाहडू़ मार्ग पर नरोला घार के समीप तेज रफ्तार गाड़ी ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी है। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। यह मामला सोमवार को देर शाम पेश आया। चालक वारदात को अंजाम देने के बाद गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने बाद में उन्हें धर दबोचा। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल चुवाड़ी में चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में घायलों की पहचान कमल किशोर पुत्र रूबल सिंह और बलबीर सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी नरोलागलां डाकघर लाहडू़ पुल तहसील भटियात जिला चंबा के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार कमल किशोर और बलबीर सिंह रोज की तरह काम से वापिस घर की तरफ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह नरोलाघार के समीप से पहुंचे तो चुवाड़ी की तरफ से एक गाड़ी तेज रफ्तार से आई। देखते ही देखते गाड़ी ने कमल और बलबीर को टक्कर मार दी। इससे उन्हें चोटें आई। गाड़ी की टक्कर से घायलों को उठाने के लिए स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जबकि चालक गाड़ी खड़ी कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही 108 एंबुलेंस को भी सूचित किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। यहां तैनात चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और दाखिल कर लिया। वहीं, पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। जहां गाड़ी चालक फरार पाया गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू की। पुलिस ने चालक को बैरियांगलां के समीप दबोचा और पूछताछ के लिए चुवाड़ी थाना लेकर आए। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने में जुट गई। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
थाना प्रभारी मुकुल शर्मा ने बताया कि मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। चालक को पूछताछ करने के लिए थाना चुवाड़ी लाया गया है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed