{"_id":"5c14ed15bdec22570d6324f2","slug":"11544875285-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ ग्राम चरस के साथ राहगीर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सौ ग्राम चरस के साथ राहगीर गिरफ्तार
विज्ञापन
charas
- फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर पुलिस की टीम ने राहगीर को 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चेहली के पास गश्त के दौरान पकड़ा, जब वह पुलिस को देखकर घबरा गया। श िके आधार पर उसके पास तलाशी के दौरान दो सौ ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को चंबा कोर्ट में पेश किया।
अदालत ने आरोपी को तीन के दिन पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चरस से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ करेगी। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को पुलिस की टीम उपरोक्त मार्ग पर चेहली के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान महावीर नाथ निवासी हरियाणा सामने से आ रहा था। जो पुलिस को देख हड़बड़ा गया। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हुआ। शक के आधार पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके बैग में 200 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चरस के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन