{"_id":"5b6342dd4f1c1b6f668b6e36","slug":"11533231837-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दुर्घटना में बिजली बोर्ड के जेई की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक दुर्घटना में बिजली बोर्ड के जेई की मौत
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर टीबी अस्पताल के पास बाइक दुर्घटना में बिजली बोर्ड के जेई की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब हरीश घर लौट रहे थे। इस दौरान टीबी अस्पताल के बाद अचानक उनकी बाइक स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मगर यहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरीश शर्मा पुत्र ऋषिकेश शर्मा निवासी मोहल्ला सुराड़ा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार देर रात का है जब वह बाइक में सवार होकर चंबा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान टीबी अस्पताल के पास बाइक स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसका पता तब चला जब वहां पर गश्त कर रहे पुलिस के जवानों ने सड़क पर पड़ी बाइक को देखा। उन्होंने बाइक के पास जाकर देखा तो वहां पर हरीश बेहोश पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। यहां से उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वीरवार को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। हरीश शर्मा विद्युत बोर्ड के भूरि सिंह पावर हाउस के साथ स्थित स्विचयार्ड में बतौर कनिष्ठ अभियंता कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि हरीश कुमार रोजाना की तरह बुधवार देर शाम को घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बाइक स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि टीबी अस्पताल के पास बाइक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस बारे में जांच की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन