फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   होली में ढांक से गिरने व्यक्ति की मौत

होली में ढांक से गिरने व्यक्ति की मौत

Tue, 13 Nov 2018 09:55 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
होली में ढांक से गिरने व्यक्ति की मौत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। भरमौर उपमंडल की होली में एक व्यक्ति की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान भप्पा राम निवासी सुटकर के तौर पर की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को पांच हजार की फौरी राहत दी गई है।


जानकारी के अनुसार भप्पा राम होली में कसाई का काम करता था। वह रविवार को भेड़-बकरियों के साथ पहाड़ी पर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश आरंभ की तो मंगलवार सुबह उसका शव पहाड़ी के पास बरामद किया गया। बहरहाल, औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरंभिक तौर पर माना जा रहा है कि पहाड़ी से पांव फिसलने के कारण वह हादसे का शिकार हो गया है। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed