{"_id":"5bc6190abdec2269b3458cfa","slug":"111539709194-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमेरा बांध में समाई कार के चालक का मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चमेरा बांध में समाई कार के चालक का मिला शव
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। चमेरा बांध में सोमवार को गिरी कार में सवार व्यक्ति का शव मंगलवार को बरामद कर लिया है। एनएचपीसी के गोताखोरों ने शव को बांध की गहराई में जाकर ढूंढ निकाला। मृतक की पहचान अश्वनी कुमार (59) पुत्र नानकू निवासी गांव ब्रंगाल के रूप में हुई है। जोकि एनएचपीसी में चालक के पद पर तैनात था। वह सोमवार शाम को ड्यूटी कर घर लौटे रहा था।
इसी दौरान तलेरू के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इससे गाड़ी बांध के समा गई। बांध में गाड़ी गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक गाड़ी और सवार को तलाश करने का अभियान जारी रहा। मगर शाम तक सिर्फ गाड़ी ही मिल पाई। मगर सवार का कोई पता नहीं लगा। मंगलवार को गोताखोरों ने सवार को ढूंढने के लिए दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया। दोपहर के समय चालक का शव मिल गया। जिसे किनारे पर पहुंचाने के बाद पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। एसडीएम विजय धीमान ने बताया कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। बाकि की सहायता राशि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन