फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चमेरा बांध में समाई कार और सवार का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

चमेरा बांध में समाई कार और सवार का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Wed, 10 Oct 2018 10:34 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
चमेरा बांध में समाई कार और सवार का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। चमेरा बांध में तीन दिन पहले समाई कार और उसमें सवार का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि, एनएचपीसी प्रबंधन के गोताखोर चमेरा बांध में चालक की तलाश के कर रहे हैं। पुलिस की टीम और ग्रामीण चमेरा बांध के किनारे-किनारे कार सवार की तलाश में जुटे हैं। मगर अभी तक वाहन और उसमें सवार लोगों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के मुताबिक सर्च ऑपरेशन में बांध में बहकर आई लकड़ी बाधा बन रही है। इस वजह से नाव को चलाने में दिक्कतें पेश आ रही है वहीं गोताखोरों के लिए भी पानी के भीतर तलाश करना मुश्किल हो गया है।


गौरतलब हो कि बीते सोमवार को दोपहर साढ़े बारह बजे एचपी 01सी 1999 नंबर की टैक्सी गाड़ी भलेई से चौहड़ा की तरफ जा रही थी। इसमें चालक के साथ सवारी भी बताई जा रही हैं। मगर इसका अभी तक कोई पुख्ता प्रमाणा नहीं मिल रहा है। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम लापता लोगों और गाड़ी की तलाश कर रही है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज से गाड़ी में सवार लोगों की संख्या पता करने की भी कोशिश कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चमेरा बांध में कार गिरने की सूचना मिली है। मगी गाड़ी में सवार लोगों की संख्या का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एनएचपीसी के गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed