सुल्तानपुर के भट्टी नाला में गिरी बाइक, एक व्यक्ति मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। एनएच चंबा-पठानकोट मार्ग पर सुल्तानपुर में बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंगलवार देर रात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। मृतक की पहचान साहो गांव संगेरा निवासी किशन के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ कि चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भट्टी नाला के पास अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इससे सवार के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। मोटरसाइकिल के खाई में गिरने की आवाज सुनकर राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।
ग्रामीणों ने व्यक्ति को खाई से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसके सिर पर गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने टांडा रेफर कर दिया। परिजन उसे फौरन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। मगर बुधवार सुबह के समय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गई है। मृतक की पहचान हरी किशन पुत्र सोभिया राम निवासी गांव संगेरा डाकघर साहो के रूप में हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों की जांच नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार सवार ने हादसे के समय हेलमेट पहना हुआ था। मगर गहरी खाई में गिरने से इससे भी बचाव नहीं हो पाया।पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सुल्तानपुर के पास बाइक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।