{"_id":"5ae746694f1c1b9e098b758f","slug":"101525106281-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिले के एक निजी संस्थान में प्रशिक्षण हासिल कर रही छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंस की धारा 376 और 506 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया।
गौरतलब है कि प्रशिक्षण हासिल कर ही छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला उस समय सामने आया जब रविवार को अस्पताल में उसने बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने पीड़िता छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी को चुवाड़ी से गिरफ्तार किया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड न्यायालय की ओर से मिला है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन