{"_id":"5ae49ec34f1c1b042e8b5d65","slug":"101524932291-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिडल स्कूल करोड़ी में तैनात पीईटी शिक्षक की ह्दय गति रूकने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिडल स्कूल करोड़ी में तैनात पीईटी शिक्षक की ह्दय गति रूकने से मौत
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
heart attack
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला करोड़ी में तैनात पीईटी शिक्षक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। यह हादसा शनिवार को सुबह के वक्त हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक शिक्षक की पहचान प्रकाश चंद (46) गांव घडयाणू ग्राम पंचायत पुखरी जिला चंबा के रूप में हुई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस के अनुसार अध्यापक स्कूल में बाथरूम की ओर गया था। इतने में कुछ देर जोर से गिरने की आवाज आई। शौचालय के आस-पास मौजूद विद्यार्थियों ने इसकी सूचना अध्यापकों को दी। स्कूल अध्यापकों ने शौचालय में बेसुध होकर गिरे प्रकाश चंद को उठाया और गाड़ी में चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां तैनात चिकित्सकों ने प्रकाश चंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने स्कूल अध्यापकों के ब्यान भी दर्ज कर लिए है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार को भी पर्यटन नगरी डलहौजी में के निजी होटल में मुंबई के पर्यटक की हृदय गति रुकने से मौत हुई थी। जिला में दो दिनों में यह दूसरा मामला सामने आया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन