फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   संशोधित.......गौरीकुंड में पूजाअर्चना के बाद चंडीगढ़ निवासी की मौत

संशोधित.......गौरीकुंड में पूजाअर्चना के बाद चंडीगढ़ निवासी की मौत

Sun, 20 Aug 2017 10:19 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
संशोधित.......गौरीकुंड में पूजाअर्चना के बाद चंडीगढ़ निवासी की मौत
गौरीकुंड में पूजा की, फिर हृदय गति रुकने से मौत
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के लिए आया था चंडीगढ़ का अशोक कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)।
मणिमहेश यात्रा पर आए चंडीगढ़ निवासी अशोक कुमार (55) की गौरीकुंड के पास हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अशोक शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा मकान नंबर 2554, सेक्टर 38 सी, चंडीगढ़ मणिमहेश यात्रा के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि अशोक और अन्य ने हड़सर के पास चिकित्सा शिविर लगा रखा था। शनिवार को वह अन्य को छोड़ कर गौरीकुंड चले गए और वहां पूजा-अर्चना की। इसी दौरान उनकी हृदयगति रुक गई। देखते ही देखते उन्होेंने दम तोड़ दिया। रविवार को सिविल अस्पताल भरमौर में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। एडीएम विनय धीमान ने एक श्रद्धालु की मौत होने की पुष्टि की। कहा कि मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान हो पाई। कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान चार श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed