{"_id":"5e5be6908ebc3ef3f0265a6f","slug":"crime-rape-accussed-arrested-by-chamba-police-chamba-news-sml32618008","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार मामले के उदघोषित अपराधि को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार मामले के उदघोषित अपराधि को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
चंबा। एक साल से फरार चल रहे नाबालिग से दुराचार के उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ की पहचान कालू उर्फ रुस्तम के रूप में हुई है। इसके खिलाफ पिछले वर्ष नाबालिग को अपहरण करके दुुराचार करने का मामला दर्ज किया गया था। मामले में उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट भी पुलिस ने लगाया था। मामले की सुनवाई चंबा कोर्ट में चल रही थी। नवंबर माह में आरोपी पंजाब में पुलिस कस्टडी से भाग गया।
इसके बाद वह पेशी पर भी नहीं आया। लेकिन आरोपी पेशी पर ना आने की जगह भूमिगत हो गया। इसको लेकर कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। इसके साथ ही पुलिस को ढूंढ कर पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाना शुरू किया। लेकिन पुलिस उसके ठिकानें तक नहीं पहुंच पा रही थी।
शनिवार को पुलिस को उसके चमीनू में होने की सूचना मिली। इस आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी। इससे पहले कि आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो पाता, पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके खिलाफ अदालत की अवमानना करने को लेकर भी थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस उसे अब कोर्ट में पेश करेगी और पुलिस रिमांड की मांग करेगी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने दुुराचार मामले के उद्घोषित अपराधी को पकड़ लिया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया को अंजाम दे रही है।