{"_id":"5fd0b0318ebc3e410f76078f","slug":"crime-charas-recovered-in-chamba-tunuhatti-three-arrested-chamba-news-sml3539217104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गाडियों से पकड़ी दो किलो 453 ग्राम चरस, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गाडियों से पकड़ी दो किलो 453 ग्राम चरस, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। तुन्नूहट्टी के पास पुलिस ने नाके के दौरान दो गाड़ियों से दो किलो 453 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस को लेकर जा रहे चालक समेत अन्य सवाराें को गिरफ्तार कर लिया है। तीन लोगों के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20, 25, 29 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को यातायात निरीक्षण चौकी तुन्नूहट्टी के पुलिस दल ने नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। नाके में गाड़ी नंबर एचपी 01 सी 1539 को चेकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी की तलाशी करने पर पुलिस ने एक किलो 269 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस को मौके पर ही जब्त कर लिया। कार में सवार रशीद खान निवासी गांव फंगडोटा डाकघर चरोड़ी तहसील चुराह और आरिफ खान निवासी गांव सरोथा डाकघर चरोड़ी तहसील चुराह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
दूसरे मामले में पुलिस ने कार नंबर एचपी 73-9446 में पुलिस ने एक किलो 184 ग्राम चरस पकड़ी। इस मामले में कार में सवार रमजान निवासी डाखरवाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने इन दिनों चरस के सौदागरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान छेड़ा है। इस दौरान रात के समय नाके लगाकर पुलिस की टीमें ऐसे लोगों पर शिकंजा कस रही है।
विज्ञापन
अकसर देखा गया है कि चरस की तस्करी रात के समय में की जाती है। इसको देखते हुए पुलिस ने चरस की सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत उपरोक्त कामयाबी पुलिस को मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।