फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   crime accident chamba injured died

बीस दिन पहले बाईक दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम

Wed, 01 Jan 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
crime accident chamba injured died
चंबा। बीस दिन पहले बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने बुधवार को दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राहुल (18) पुत्र संजय कुमार निवासी गांव मुचियाड़ी डाकघर हरदासपुरा के रूप में हुई है। वह 11 दिसंबर को पुखरी-मसरूंड मार्ग पर जीप और बाइक की टक्कर में घायल हो गया था। हादसा उस समय हुअ जब वह दोस्तों के साथ बाइक में सवार होकर मसरूंड से पुखरी की तरफ आ रहा था। हमलगला के पास उसकी बाइक पिकअप से टकरा गई।
विज्ञापन

इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक सवार अन्य युवकों को भी चोटें आई। चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पर उसकी हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई में उपचार करने के बाद उसे चंबा अस्पताल में भेजा गया। अस्पताल में आठ दिन भर्ती रखने के बाद अस्पताल ने उसे घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन

मगर बुधवार को सुबह अचानक उसकी तबीयत दोबारा खराब हो गई। परिजन उसे तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज में लेकर आए। यहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि बाइक दुर्घटना में घायल युवक की मौत हो गई है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed