{"_id":"650ed48f1c8a223c4106323b","slug":"cracks-in-the-building-of-sub-employment-office-chuwari-chamba-news-c-88-1-ssml1006-8248-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी के भवन में दरारें, एक साल से नहीं हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी के भवन में दरारें, एक साल से नहीं हुई मरम्मत
Sun, 24 Sep 2023 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 24 Sep 2023 05:34 AM IST
विज्ञापन
उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी के भवन में आई दरारें। जागरूक पाठक
चुवाड़ी (चंबा)। उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी के भवन में दरारें आने के एक साल बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। इस कारण कार्यालय में तैनात कर्मचारी डर के साए में नौकरी करने को मजबूर हैं। बीते साल भारी बारिश के कारण भवन के साथ लगते नाले में बाढ़ आ गई थी। इससे भवन के साथ लगी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और भवन की दीवारों में भी दरारें आ गईं थी, जिसकी आज तक मरम्मत नहीं हो सकी।
स्थानीय लोगों में सुरेश कुमार, चमन सिंह, रवि कुमार, योगराज, कमलेश और जितेंद्र ने बताया कि उप रोजगार कार्यालय भवन अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है। भवन की हालत को देखकर यहां जाने से युवा भी गुरेज कर रहे हैं। वहीं, कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को भी हर वक्त हादसे का डर सताता रहता है।
उन्होंने कहा कि समय रहते प्रशासन ने इसकी मरम्मत नहीं करवाई तो आने वाले समय में यह भवन गिर सकता है। ऐसे में भवन की दयनीय हालत कभी भी कोई कहर ढ़ा सकती है। इसलिए स्थानीय लोग सरकार और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि भवन की हालत में शीघ्र सुधार किया।
विज्ञापन
उधर, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि भवन की हालत के बारे में जिला प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है। साथ ही शिमला में विभागीय उच्चाधिकारी को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। विभाग ने अपने स्तर पर भवन की मरम्मत के लिए आठ लाख का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारी शिमला को भेज दिया है।