फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crackdown on encroachers in the city, 15 challans, fine of Rs 13 thousand collected

Chamba News: शहर में अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा, 15 चालान, 13 हजार रुपये जुर्माना वसूला

Thu, 16 Nov 2023 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 16 Nov 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on encroachers in the city, 15 challans, fine of Rs 13 thousand collected
चंबा में रेहड़ी धारक को हिदायत देते तहसीलदार संदीप कुमार और नगर परिषद की टीम।संवाद
चंबा। शहर में अतिक्रमणकारियों पर नगर परिषद चंबा की टीम ने शिकंजा कस दिया है। शहर में डाकघर के समीप 15 अवैध रेहड़ी-फड़ी धारकों के चालान काटे और चालान स्वरूप 13 हजार रूपये की राशि वसूली।
विज्ञापन

जिन रेहड़ी फड़ी धारकों ने चालान का भुगतान नहीं किया है, उन्हें नगर परिषद चंबा की ओर से चार दिन का समय दिया गया है। साथ ही हिदायत दी है कि अगर दोबारा इस प्रकार का अतिक्रमण करते पाए गए तो उन्हें भारी जुर्माने के साथ कोर्ट में मामला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में रेहड़ी-फड़ी धारकों की ओर से अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहीं राहगीरों को भी आवाजाही के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल, नगर परिषद चंबा को इस मामले में शिकायत मिली। इसके बाद अब वीरवार को नगर परिषद चंबा की ओर से यह कार्रवाई की गई। नगर परिषद चंबा के कनिष्ठ अभियंता संजीव प्रकाश का कहना है कि 15 अवैध रेहड़ी- धारकों के चालान काटकर 13 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। कहा कि कुछ रेहड़ी-धारकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया है। शेष को जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed