फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cowshed burnt to ashes in Ralhera village of Churah

Chamba News: चुराह के रलहेरा गांव में गोशाला जलकर राख

Fri, 23 Jan 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Jan 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cowshed burnt to ashes in Ralhera village of Churah
चुराह (चंबा) जहां एक ओर जिले में बारिश हो रही थी, वहीं दूसरी ओर चुराह के नेरा पंचायत के रलहेरा गांव में आग का तांडव देखने को मिला। शुक्रवार सुबह अचानक लगी आग से एक गोशाला जलकर पूरी तरह राख हो गई, जिससे करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रभावित याकूब पुत्र हिदायतुल्ला के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे गोशाला में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं और प्रतिकूल मौसम के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। गोशाला से उठती लपटों को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। उसमें रखा चारा भी जलकर राख हो चुका है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। खराब मौसम के बावजूद ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से आग को आसपास के रिहायशी मकानों और अन्य गोशालाओं तक फैलने से रोक लिया गया, अन्यथा नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। इस संबंध में ग्राम पंचायत नेरा के प्रधान गुलाम रसूल ने मोबाइल के माध्यम से प्रशासन को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि इस आगजनी की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, जो राहत की बात है। प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को शीघ्र राहत और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed