फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Couple caught with drugs in car near Katori Bungalow

Chamba News: कटोरी बंगला के पास कार में सवार दंपती चिट्टे समेत पकड़ा

Sun, 21 Sep 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Couple caught with drugs in car near Katori Bungalow
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर कटोरी बंगला के समीप पुलिस की एसआईयू ने नाके के दौरान कार सवार दंपती से 10.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने नरेंद्र सिंह निवासी ब्रंगाल तहसील सलूणी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दंपती निजी कार से चंबा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान एसआईयू ने कटोरी बंगला के समीप शक के आधार पर कार को तलाशी के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान सीट के नीचे से 10.13 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस ने तुरंत इसे कब्जे में लिया। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार यह खेप उन्हें कहां देनी थी। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed