{"_id":"62c9c7201f037e4c753e6c91","slug":"corona-threat-not-averted-booster-dose-necessary-chamba-news-sml4147321187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : कोरोना का खतरा टला नहीं, बूस्टर डोज जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : कोरोना का खतरा टला नहीं, बूस्टर डोज जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। कोरोना का खतरा टला नहीं है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बूस्टर डोज जरूरी है। जिले में चिकित्सक लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। अभी तक 4.26 लाख लोग कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। इनमें फ्रंट लाइन और हेल्थ केयर वर्करों को बूस्टर डोज भी लग चुकी है। सरकार ने जिले के निजी अस्पताल में आम लोगों के लिए बूस्टर डोज लगवाने की व्यवस्था की है लेकिन सरकारी विभागों के कर्मचारी और स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बूस्टर डोज मुफ्त लगाई जा रही है।
एक साल से अभियान में जुटी हैं डॉ. शैल्जा
एक साल से टीकाकरण अभियान का संचालन करने वाली डॉक्टर शैलजा सूर्या आज भी इस अभियान में जुटी हुई हैं। इससे पहले उन्होंने दो साल तक लगातार कोरोना सैंपल लेने में अपनी सेवाएं दीं। टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई है। आज भी वह निरंतर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रही हैं। उनके इन्हीं प्रयासों के कारण जिले में टीकाकरण के सौ प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए लोगों को इससे बचने के लिए टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए।
टीकाकरण एकमात्र रक्षा कवच
स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कर्ण हितैषी पिछले तीन सालों में कोविड रोकथाम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण एकमात्र रक्षा कवच है। इसके अलावा कोविड नियमों की पालना करके भी इस महामारी से बचा जा सकता है। इसलिए लोगों को वैक्सीन की तीनों डोज अवश्य लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
सभी विद्यार्थियों को लगवाई वैक्सीन
किडस इंटरनेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुल्तानपुर के चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने स्कूल के सभी विद्यार्थियों को सरकार के आदेशानुसार वैक्सीन लगवाई है। साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी इसका महत्व बताया। संस्थान के अध्यापकों को भी बताया गया है कि वे कक्षाओं में बच्चों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और टीकाकरण के प्रति जागरूक करते रहें।
आयुर्वेदिक नुस्खों से भी होगा बचाव
सेवा भारती संस्था से जुड़े संदीप शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। संक्रमण से बचने के लिए लोगों को वैक्सीन लगवाना काफी आवश्यक है। इसको लेकर उनकी संस्था भी अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। आयुर्वेदिक नुस्खों से भी कोरोना से बचा जा सकता है।