फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona positive women shifted covid care center balu chamba

कोरोना पॉजिटिव आई महिलाओं को कोविड केयर सेंटर में किया शिफ्ट

Mon, 08 Jun 2020 05:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
corona positive women shifted covid care center balu chamba
चंबा। पियुहरा पंचायत में कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने से संक्रमित हुई उसकी मां और अन्य रिश्तेदार महिला को सोमवार को कोविड केयर सेंटर बालू में शिफ्ट किया गया। एंबुलेंस के माध्यम से दोनों महिलाओं को कोविड केयर सेंटर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

इससे पहले महिलाओं को लाने के लिए भेजी गई एंबुलेंस को सैनिटाइज किया गया। साथ ही एंबुलेंस के पायलट और फार्मासिस्ट पीपी कीट पहनकर पियुहरा को निकलने। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस से कोविड केयर सेंटर बालू पहुंचाया गया। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने महिलाओं का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

इसके साथ ही कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकों के अनुसार काम करने का आग्रह किया। दस दिनों तक इन दोनों महिलाओं को कोविड केयर सेंटर बालू में रखा जाएगा। दस दिनों के बाद दोनों महिलाओं के सैंपल लेकर जांच को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक जिले में 32 लोगों के जांच नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 18 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मौजूदा समय में 14 लोग कोरोना संक्रमित हैं। जिले में 5431 लोग होम क्वारंटीन हैं। जबकि 361 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed