{"_id":"617d482a7da09969cb00e6ee","slug":"corona-infected-six-people-including-four-students-chamba-news-sml3888320134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार विद्यार्थियों सहित छह लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार विद्यार्थियों सहित छह लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में शनिवार को चार विद्यार्थियों सहित छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने होमआइसोलेट कर दिया है। दो विद्यार्थी चुवाड़ी कॉलेज से संबंधित हैं। जबकि, दो छात्र भटियात के एक स्कूल के हैं। इन विद्यार्थियों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही। उनके रविवार को सैंपल एकत्रित किए जाएंगे। स्वास्थ्य खंड समोट में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। हालांकि, जिले के अन्य स्वास्थ्य खंडों में कोरोना के केस कम सामने आ रहे हैं।
छह नए कोरोना मरीज सामने आने से जिले में अब सक्रिय मामले 35 हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले भर से साढ़े चार सौ लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच की गई। इनमें एक सैंपल कोरोना संक्रमित निकला।
जबकि, शुक्रवार को एकत्रित किए गए ढाई सौ सैंपलों की रिपोर्ट आरटीपीसीआर लैब से शनिवार को जारी हुई। इनमें पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित निकली। उन्होंने जिले के लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना के केस बढ़ना शुरू हो गए हैं, इसलिए वे कोविड नियमों की पालना कड़ाई के साथ करें।