फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona history

बिना ट्रेवल हिस्ट्री कोरोना पॉजिटिव आए बुजुर्ग ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

Mon, 03 Aug 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
corona history
चंबा। नगर परिषद चंबा के धड़ोग में बिना ट्रेवल हिस्ट्री कोरोना पॉजिटिव निकले साठ वर्षीय बुजुर्ग ने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। यह बुजुर्ग किस प्रकार से कोरोना संक्रमित हो गया, इसे कम्युनिटी स्प्रेड के साथ भी जोड़ा जा रहा है। फिलहाल इस मामले की पूरी जांच पड़ताल करने में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। सर्वप्रथम कोरोना पॉजिटिव आए बुजुर्ग को कोविड केयर सेंटर डलहौजी में शिफ्ट कर दिया गया। इसके साथ धड़ोग मोहल्ला को पूर्ण रूप से सील किया गया है। घर से बाहर निकलने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्रशासन आपराधिक मामला दर्ज करेगा। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों की डिटेल तैयार की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे धड़ोग मोहल्ला के लोगों के सैंपल लेंगी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कोरोना पॉजिटिव निकला बुजुर्ग हर्निया से पीड़ित है। वह अपने उपचार के लिए चंबा अस्पताल में गया हुआ था। जहां पर आपरेट करने से पूर्व डॉक्टर ने उसे कोरोना जांच करने को कहा। ट्रूनैट में उसके सैंपल की स्क्रीनिंग हुई। स्क्रीनिंग में सैंपल पॉजिटिव पाया गया। जिसे पुष्टि के लिए पीसीआर लैब में भेजा गया। पीसीआर लैब में सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन हरकत में आ गया। सोमवार सुबह समय धड़ोग को सील करने के साथ बुजुर्ग के प्राइमरी कांटेक्ट व रैंडम सैंपलिंग के तहत 51 सैंपल एकत्रित किए गए। जिन्हें जांच के लिए पीसीआर लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि धड़ोग में एक बुजुर्ग बिना ट्रेवल हिस्ट्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बुजुर्ग किस प्रकार से कोरोना संक्रमित हुआ। इसको लेकर पूरी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed