फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona chamba women died

चंबा में कोरोना संक्रमण से हुई 22वीं मौत, 67 वर्षिय महिला ने तोड़ा दम

Sun, 15 Nov 2020 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
corona chamba women died
चंबा। जिले में कोरोना संक्रमण से 22वीं मौत हो गई है। 67 वर्षीय महिला ने डलहौजी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। महिला कोरोना संक्रमण के साथ उच्च रक्तचाप और मधुमेह से भी पीड़ित थी। इसके चलते कोरोना संक्रमित होने पर उसकी सेहत में सुधार नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

महिला को उपचार के लिए डीसीएचसी डलहौजी में रखा गया था। यहां महिला ने शनिवार शाम को दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बारे में उसके परिजनों को सूचना दी गई। एंबुलेंस के जरिये महिला के शव को कोविड गाइडलाइन के तहत चंबा पहुंचाया गया और शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महिला राजपुरा क्षेत्र के साम नाली गांव की रहने वाली थी। महिला को वीरवार को कोरोना संक्रमित होने के चलते डीसीएचपी डलहौजी में भर्ती किा गया था। शनिवार को महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके चलते उसकी देर शाम को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत होने से जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 22 पहुंच गई है। जिले में मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के 260 एक्टिव मामले हैं। इनका उपचार विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में चला है। कोरोना के बिगड़ रहे हालातों को देख स्वास्थ्य विभाग बार-बार लोगों को सचेत होने के लिए चेतावनी दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आने वाले समय में कोरोना संक्रमण के मामलों में ओर तेजी आ सकती है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से जिले में 22वीं मौत हो गई है। 67 वर्षीय महिला ने डीसीएचसी डलहौजी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed