{"_id":"5f1b04d38ebc3e9fdb5a7cbc","slug":"corona-chamba-news-sml3394537115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से लिए गए 246 सैंपलों में 241 की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से लिए गए 246 सैंपलों में 241 की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में वीरवार को कोरोना जांच के लिए एकत्रित 246 सैंपलों में से 241 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि पांच सैंपल अभी तक पीसीआर लैब में जांचे जा रहे हैं। इनकी रिपोर्ट भी आज ही आ सकती है। इन सैंपलों में कोरोना पॉजिटिव महिला और पुलिस जवान के संपर्क में आए 107 लोग के भी शामिल थे, जो कि निगेटिव आए हैं। इसके अलावा कुछ सैंपल जिला के विभिन्न ब्लॉकों से एकत्रित किए गए थे। जहां पर बाहर से आए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। रैंडम सैंपलिंग भी इन्हीं में शामिल है। पांच सैंपलों को छोड़ कर अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
कोविड केयर सेंटर से भी दो रिपीट सैंपल लिए गए थे, इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इन दोनों मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इसलिए इन्हें कोविड केयर सेंटर से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। अब चंबा जिला में 21 कोरोना मरीज बचे हैं, जिन्हें उपचार के लिए चंबा और डलहौजी में बनाए गए कोविड केयर सेंटरों में रखा गया है। जहां पर चिकित्सीय टीमें उनकी पूरी देखभाल और निगरानी रख रही हैं। कोविड केयर सेंटरों में कोरोना मरीज जल्द ठीक भी हो रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि 241 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि पांच सैंपल अंडर प्रोसेस हैं। जिनकी रिपोर्ट जल्द ही आ सकती है।