फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona

जिला में कोरोना के एक्टिव केस खोजने को लेकर शुरू हुआ अभियान

Fri, 03 Apr 2020 08:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
corona
चंबा। जिले में कोरोना के एक्टिव केस खोजने का अभियान शुक्रवार से शुरू हो गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए 40 सुपरवाइजर और 610 टीमें गठित की गई हैं। हर टीम में दो सदस्य शामिल किए गए हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घर-घर जाकर एक्टिव केस खोजने का अभियान चलाया। इसी अभियान के तहत सरोल में पहुंची टीम ने लोगों के घरों में जाकर उनके पिछले दिनों की गई बाहरी जिलों और राज्यों की यात्रा के बारे में पूछा। इसके अलावा परिवार के सभी सदस्यों में उच्च रक्त चाप शूगर सहित अन्य बीमारियों को लेकर जांच पड़ताल की गई। इसको लेकर टीम रिपोर्ट बना रही है। इसी रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग आगामी रणनीति बनाएगा। अभियान में शामिल टीमों के सदस्यों को हाथ में ग्लब्ज और मुंह में मास्क लगाकर कार्य करने को कहा गया है। यह अभियान पहले चरण में सात दिन तक चलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य रखा है कि सात दिनों में जिले के सभी घरों में ये टीमें दस्तक देंगी। कोरोना संबंधी लक्षणों को जांचने के लिए परिवार के सभी सदस्यों की जांच की जाएगी। अगर कोई ऐसा व्यक्ति पाया जाता है जिसमें खांसी, बुखार और गले में दर्द हो और उसने बीते कुछेक दिनों में बाहरी जिलों और राज्यों का सफर भी किया हो तो ऐसे लोगों को जांच के लिए अस्पताल भी लाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गुरमीत कटोच ने बताया कि कोरोना एक्टिव केस खोजने का अभियान शुरू हो गया है। 610 टीमें इस अभियान में लगाई गई हैं। जिले के हर घर में जाकर ये टीमें लोगों से उनके स्वास्थ्य को लेकर पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed