Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The only ATM in Nanikhadd remains closed on holidays.

Chamba News: छुट्टी के दिन बंद रहता है नैनीखड्ड का एकमात्र एटीएम

Sun, 22 Nov 2026 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Nov 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
The only ATM in Nanikhadd remains closed on holidays.
नकदी के लिए भटक रहे लोग, सहकारी बैंक में भी सुविधा शुरू करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीखड्ड (चंबा)। क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं की कमी के चलते स्थानीय लोगों और पर्यटकों को नकदी निकालने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। नैनीखड्ड में भारतीय स्टेट बैंक का एकमात्र एटीएम बैंक समय के दौरान ही उपलब्ध रहता है।
सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलने वाला यह एटीएम बैंक की छुट्टी के दिन बंद रहता है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर लोगों को नकदी के लिए भटकना पड़ता है।
स्थानीय निवासी ग्रगेश, महाशु, प्रवीण, सुधीर, धर्म सिंह और इंद्र दत्त ने नैनीखड्ड में नया एटीएम खोलने और मौजूदा एटीएम को 24 घंटे चालू रखने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि पंजाब से हिमाचल में प्रवेश के प्रमुख क्षेत्र नैनीखड्ड में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा करीब 30 वर्ष पुरानी है, लेकिन यहां अब तक एटीएम सुविधा शुरू नहीं की गई। इसके विपरीत बनीखेत और डलहौजी में बैंकों की ओर से यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि रविवार को बाहर से आए दो वाहन चालक भी नकदी निकालने के लिए एटीएम तलाशते रहे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। दुकानदारों से ऑनलाइन भुगतान के बदले नकदी लेने का प्रयास भी सफल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि स्कूलों में डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूकता बढ़ाना अच्छी पहल है, लेकिन इसके साथ पर्याप्त बैंकिंग सुविधाएं देना भी जरूरी है। लोगों ने सहकारी बैंक प्रबंधन और प्रशासन से जल्द एटीएम सुविधा शुरू करवाने की मांग की है। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि संबंधित बैंक प्रबंधन को निर्देश दिए जाएंगे कि छुट्टी वाले दिन भी एटीएम को खुला रखें, जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed