फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   corona cases are encreasing in Chamba day by day

चंबा में बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, 48 नए संक्रमित

Thu, 13 Jan 2022 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
corona cases are encreasing in Chamba day by day
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
चंबा। जिले में वीरवार को कोरोना के 48 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने तय सुविधा के मुताबिक संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने 427 सैंपलों की जांच रैट के माध्यम से की। इनमें 29 सैंपल पॉजिटिव निकले। वहीं, आरटीपीसीआर में जांचे गए 205 सैंपलों में से 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। जिले में वीरवार को पॉजिटिविटी रेट 7.4 प्रतिशत रहा। जबकि दो संक्रमितों ने कोरोना को हराया भी है। जिले में एक्टिव केस बढ़कर 190 हो गए हैं।
विज्ञापन

नए मामले प्रौथा, चंबा मेडिकल कॉलेज, हटनाला, मुगला, हरदासपुरा, घरमाणी, पुखरी, साहो, घरमाणी, केहला, पुखरी, बकलोह, सुर्खीगला, बनीखेत, सपड़ी, सकड़ाई बाईं, होली, बालू, सदर बाजार डलहौजी, खैरी, समलेऊ, टुंडी, समोट, बाथरी और चुवाड़ी से हैं। गौरतलब है कि एक सप्ताह से जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

प्रशासन ने जहां बंदिशें बढ़ा दी हैं तो वहीं, दूसरी तरफ सैंपल भी काफी संख्या में लिए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि वीरवार को 48 नए कोरोना के मामले सामने आए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed