फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Contract employees should be regularized twice a year: Federation

अनुबंध कर्मचारियों को साल में दो बार किया जाए नियमित : महासंघ

Sun, 16 Nov 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Nov 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Contract employees should be regularized twice a year: Federation
चंबा के बनीखेत में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की गोष्ठी के दौरान मौजूद पदा​धि​कारी और सदस्य।संवाद
बनीखेत (चंबा)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बनीखेत इकाई के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि अनुबंध कर्मचारियों को वर्ष में दो बार नियमित किया जाए। बनीखेत में महासंघ की गोष्ठी में यह मांग की गई।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने की। इसमें शिक्षा क्षेत्र में आ रही नई चुनौतियों, अपेक्षाओं और नवाचारों पर विशेष चिंतन किया और सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि भारत को दोबारा ज्ञान, नवाचारों और आदर्शों के केंद्र के रूप में स्थापित करने में वे सहयोग दें।
विज्ञापन

गोष्ठी में पदाधिकारियों ने मांग की है कि 07-07-14 की अधिसूचना को रद्द कर 04-09-14 का लाभ 27-08-2009 की अधिसूचना के अनुसार सभी अध्यापकों को दिया जाए। वर्तमान में यह लाभ केवल माननीय उच्च न्यायालयों में गए शिक्षकों को ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षकों को नए वेतनमानों का एरियर का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। महंगाई भत्तों की किस्तें लंबित है। नए वेतनमान के अनुसार भत्तों का निर्धारण कर उन्हें शीघ्र प्रदान किया जाए। इसके अलावा 2010 से पहले नियुक्त टीजीटी को पदोन्नति में समान अवसर प्रदान किए जाएं। 2010 से पहले नियुक्त टीजीटी, जो 2010 से पहले पदोन्नत हुए, उन्हें मुख्याध्यापक और प्रवक्ता दोनों की पदोन्नति के अवसर प्रदान किए गए। 2010 के बाद हुए पदोन्नत टीजीटी को केवल मुख्याध्यापक या प्रवक्ता दोनों में से एक अवसर प्रदान किया जा रहा है। साथ ही प्रवक्ता स्कूल न्यू के 1986 के भर्ती एवं पदोन्नति नियम बहाली की जाए।

पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में नियुक्त अध्यापकों की डिग्री की वेरिफिकेशन शिक्षा विभाग स्वयं करवाए और अध्यापकों से इस वेरिफिकेशन के लिए पैसा न लिया जाए। समग्र शिक्षा के अधीन आने वाली राशि को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक विद्यालय को एचडीएफसी बैंक में अकाउंट खोलने की शर्त को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed