फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Consumers will not get cylinders from the warehouse.

Chamba News: उपभोक्ताओं को गोदाम से नहीं मिलेगा सिलिंडर

Sat, 13 Jun 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 13 Jun 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Consumers will not get cylinders from the warehouse.
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने गैस एजेंसी प्रबंधकों को जारी किए आदेश
विज्ञापन

कहा- निर्धारित रूटचार्ट के अनुसार ही की जाएगी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में गोदामों से घरेलू गैस सिलिंडर का वितरण नहीं होगा। इस संदर्भ में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने समस्त गैस एजेंसी प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेशों के मुताबिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति केवल निर्धारित रूट चार्ट के तहत ही की जाएगी। विभाग के ध्यान में आया है कि बड़ी संख्या में एलपीजी उपभोक्ता अपने सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए सीधे गैस एजेंसियों से संपर्क कर रहे हैं। इसके चलते बाद में डिलीवरी के लिए निर्धारित सिलिंडरों का वितरण क्रम से बाहर हो रहा है। निर्धारित डिलीवरी शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति की प्रतीक्षा कर रहे उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के भीतर सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। इससे जिले भर में एलपीजी का व्यवस्थित और समान वितरण बाधित हो गया है। बड़ी संख्या में सार्वजनिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इस मामले को ध्यान में रखते हुए अब घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति केवल निर्धारित रूटचार्ट के अनुसार संबंधित क्षेत्र में ही की जाएगी। विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद उपभोक्ताओं के लिए सुविधा देना है। गौरतलब है कि कई उपभोक्ता सीधा गैस एजेंसी में आकर सिलिंडर की खरीद कर रहे हैं। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। गैस एजेंसी प्रबंधन की ओर से रूट चार्ट निर्धारित किया है। इसके तहत वितरण व्यवस्थित रहेगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कर्ण ठाकुर ने बताया कि गैस एजेंसी के गोदामों से सिलिंडरों का वितरण नहीं होगा। एजेंसी की ओर से निर्धारित किए रूट चार्ट के तहत ही वितरण किया जाएगा। इस बारे में समस्त गैस एजेंसी प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed