फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Connections of 279 consumers who do not pay electricity bills will be disconnected.

Chamba News: बिजली बिल न चुकाने वाले 279 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन

Mon, 20 May 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 20 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Connections of 279 consumers who do not pay electricity bills will be disconnected.
चंबा। बिजली बिल जमा न करवाने वाले विद्युत उपभोक्ताओं पर बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। बोर्ड ने 279 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से इन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाया है। ये सभी उपभोक्ता विद्युत उपमंडल द्वितीय चंबा के तहत आते हैं। इसके लिए बोर्ड की ओर से टीमों का गठन कर दिया है। अस्थायी तौर पर कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ताओं को दोबारा कनेक्शन बहाल करने के लिए 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके बाद ही उपभोक्ताओं का कनेक्शन बहाल किया जाएगा। बोर्ड की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद उपभोक्ताओं के पास बिजली बिल के रूप में फंसी राशि को निकलवाना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल के अनुभाग खज्जियार के 55, चनेड़ के 48, सरोल के तहत 94, मरेड़ी के 44 और साहो 38 उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है। इन उपभोक्ताओं के पास 4,05, 225 रुपये की राशि फंसी है। हालांकि, इससे पहले बोर्ड की ओर से नोटिस देकर उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा करवाने का आह्वान किया, मगर नोटिस के बाद भी इन उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है। बहरहाल, अब बोर्ड ऐसे उपभोक्ताओं पर सख्ती करने जा रहा है। इसके तहत उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि 279 उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कहा कि दोबारा कनेक्शन बहाल करने के लिए 250 रुपये की अतिरिक्त राशि उपभोक्ताओं को चुकानी होगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed