फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Connection of 50 consumers will be cut for not depositing bills

Chamba News: बिल जमा न करने पर 50 उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन

Fri, 18 Aug 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 18 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Connection of 50 consumers will be cut for not depositing bills
चंबा। लंबे समय से बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। विद्युत उपमंडल धरवाला ने क्षेत्र के 50 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं और बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। उपभोक्ता अगर जल्द बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। दोबारा कनेक्शन सुचारु करने के लिए अतिरिक्त शुल्क जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

हालांकि, बोर्ड ने पहले इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर बिल जमा करवाने के बारे में निर्देश दिए थे लेकिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाया। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को डिफॉल्टर घोषित किया और बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के उपभोक्ताओं के पास बोर्ड की करीब ढाई लाख की राशि बिजली बिल के रूप में फंसी हुई है। हालांकि बोर्ड ने कई बार उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने संबंधित हिदायतें दीं लेकिन अभी तक उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। बहरहाल अब बोर्ड उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। अस्थायी तौर पर कनेक्शन कटने के बाद उसे सुचारु करवाने के लिए उपभोक्ताओं से ढाई सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रंजीत सिंह ने बताया कि 50 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। कहा कि इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed