फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress leader's wife injured in car collision in Una, referred to PGI

Chamba News: ऊना में कार की टक्कर से कांग्रेस नेता की पत्नी घायल, पीजीआई रेफर

Thu, 11 Apr 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 11 Apr 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Congress leader's wife injured in car collision in Una, referred to PGI
ऊना में कार की टक्कर से कांग्रेस नेता की पत्नी घायल, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

बीते बुधवार को हुआ हादसा, चंडीगढ़ से बेटे के साथ चंबा आते समय हुआ हादसा
ऊना पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंडीगढ़ से चंबा वापस आ रही एक महिला को ऊना के समीप तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। यह हादसा बीते दिनों हुआ। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। ऊना पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। महिला जिला चंबा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और किसान कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर की पत्नी हैं। महिला की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को निर्मला ठाकुर अपने पुत्र के साथ चंडीगढ़ से चंबा आ रही थीं। रास्ते में ऊना में पतंजलि स्टोर पर उनका बेटा सामान लेने के लिए रुका। निर्मला भी सड़क के पार स्थित फूलों की नर्सरी पर फूल देखने के लिए गईं। इस बीच, ऊना की तरफ से आ रही कार ने महिला को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गईं। उनका पुत्र सहायता के लिए उनके पास पंहुचा। जिस कार से महिला की टक्कर हुई, उसका चालक भी मदद करने के लिए रुक गया। वह भूपेंद्र सिंह पुत्र रण सिंह निवासी गांव कथोली डाकघर नगरोटा सूरियां के रहने वाले हैं। महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया। यहां से महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। अब महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रहीं है। सुदर्शन ठाकुर ने बताया कि उनका परिवार चंडीगढ़ जरूरी काम से गया था। वापस आते यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed