फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress holds rally in Chamba to protest against inflation

चंबा में महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली

Sat, 20 Feb 2021 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Congress holds rally in Chamba to protest against inflation
बढ़ती महंगाई को लेकर शहर में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
चंबा। देश में बढ़ रही महंगाई के विरोध में शनिवार को चंबा में जिला कांग्रेस ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सिलिंडर की फोटो लेकर पूरे बाजार में जलूस निकाला। तेजी से बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को दोषी ठहराया। बाजार में रैली निकालने के बाद कांग्रेस ने जिलाधीश डीसी राणा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने मांग रखी कि देश में तेजी से बढ़ रही महंगाई को रोकने के लिए सरकार उचित कदम उठाए। ज्ञापन देने के बाद आधे घंटे तक कांग्रेस कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के बाहर गांधी पार्क में धरने पर भी बैठे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नैयर ने कहा कि देश के किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। सरकार अंबानी और अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए किसान विरोधी बिल पास कर रही है। कहा कि सरकार को किसानों की मांग पूरा करते हुए कानूनों को दोबारा से बनाना चाहिए, जिसमें किसानों के हितों का भी ध्यान रखा जाए। एकतरफा कानून बनाकर सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है, जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेेगी। किसानों के समर्थन में कांग्रेस उग्र आंदोलन करने से भी परहेज नहीं करेगी।
विज्ञापन

कहा कि आम लोग महंगाई की मार से परेशान हैं लेकिन सरकार उद्योगपतियों को लाभ देने में लगी है। सरकारी विभागों को ठेकों पर दिया जा रहा है। कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। भाजपा सरकार को जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस चंबा के अध्यक्ष करतार ठाकुर, भाजपा नेता सुरेंद्र भारद्वाज, पीसीसी सचिव अमित भरमौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed