फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Complaint filed with the police against nine Facebook pages.

Chamba News: नौ फेसबुक पेज के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत

Wed, 30 Sep 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 30 Sep 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed with the police against nine Facebook pages.
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भ्रामक प्रचार करने वाले नौ फेसबुक पेज के खिलाफ कॉलेज प्रबंधन ने प्रशासन और पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रेस वार्ता में मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बिना अधिकारियों का पक्ष लिए सोशल मीडिया पर मनमाने तरीके से सामग्री प्रसारित की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहे डॉक्टरों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में बिना अनुमति प्रवेश कर मरीजों से जानकारी लिए बिना खबरें प्रसारित करने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने बताया कि हाल ही में बद्दी में हुई घटना को चंबा से जोड़कर इस तरह प्रस्तुत किया गया, जिससे यहां के डॉक्टरों को लेकर गलत संदेश गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नौ फेसबुक पेज के स्क्रीनशॉट के साथ उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और साइबर अपराध शाखा में शिकायत दी गई है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed