फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cold increased due to rain and snowfall in Chamba, gardeners rejoiced

Chamba News: चंबा में बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड, बागवान चहके

Tue, 30 Jan 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 30 Jan 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Cold increased due to rain and snowfall in Chamba, gardeners rejoiced
चंबा के चुराह क्षेत्र में बर्फबारी के बाद घर की छत पर बिछी बर्फ की चादर।संवाद
चंबा। जिला चंबा में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। करीब दो माह बाद मौसम ने करवट बदली है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई, निचले क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहा। बारिश और बर्फबारी की वजह से जिला शीतलहर की चपेट में है। बारिश होने से किसान गदगद हैं। बागवान भी चहक उठे हैं। बागवानों और किसानों की मानें तो बर्फबारी से सेब की पैदावार बढ़ेगी। गेहूं की फसल को भी संजीवनी मिलेगी।

दोपहर बाद भरमौर, डलहौजी, डैणकुंड, पोहलानी और जोत, किलाड़ सहित साच पास में बर्फबारी शुरू हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले तीन दिन तक बारिश-बार्फबारी का अलर्ट जारी किया है। बारिश और बर्फबारी के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की एडवायजरी जारी की गई है। गौरतलब है कि इस बार दिसंबर और जनवरी में बारिश और बर्फबारी नहीं हुई। इसके चलते जहां शुष्क ठंड से सीजनल बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। दूसरी तरफ, किसानों और बागवानों की फसलों को भी नुकसान हुआ, मगर अब जिले में बारिश और बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। वहीं, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि लोग बारिश और बर्फबारी के दौरान एहतियात बरतें। बारिश और बर्फबारी शुरू होने से अभी यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी हुई है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed