फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CMO Dr. Vishal took charge

Chamba News: सीएमओ डॉ. विशाल ने संभाला कार्यभार

Sat, 04 May 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 May 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
CMO Dr. Vishal took charge
सीविल अस्पताल चंबा के सीएमओ डॉ. विशाल महाजन। संवाद
चंबा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए जरूरी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का आम लोगों को लाभ मिले, इसको जरूरी कदम उठाए जाएंगे। यह बात डॉ. विशाल महाजन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार संभालने के बाद कही। वह पिछले माह ही पदोन्नत हुए थे। उनकी तैनाती कमला नेहरू अस्पताल शिमला में बतौर चिकित्सा अधीक्षक हुई थी, लेकिन वहां उन्होंने अपनी ज्वाइनिंग नहीं दी। उनके स्थान पर दूसरे चिकित्सक को वहां तैनात कर दिया गया। इसके चलते वह पदोन्नति के उपरांत अपनी तैनाती का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में कुछ दिन पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली हो गया था। अब सरकार ने इस पद को भरने के लिए डॉक्टर विशाल महाजन को तैनाती दे दी है। उन्होंने पदभार संभालने के उपरांत कहा कि उनका नाम बतौर शिशु रोग विशेषज्ञ जिला भर में मशहूर रहा है। इसलिए वह सीएमओ का कार्यभार संभालने के साथ बीमार बच्चों का इलाज करना नहीं छोड़ेंगे। अपने कार्यालय में बैठकर उनके पास आने वाले बीमार बच्चों का इलाज वह पहले की तरह करते रहेंगे। संवाद

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed