फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CM will be on Chamba tour today and tomorrow

Chamba News: आज और कल चंबा दौरे पर होंगे सीएम

Sat, 29 Jul 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
CM will be on Chamba tour today and tomorrow
चंबा। चुनाव जीतने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने दो दिवसीय दौरे पर 30 और 31 जुलाई को चंबा प्रवास पर रहेंगे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री 30 जुलाई को प्रातः 10:05 बजे होली हेलिपैड पहुंचेंगे। उसके बाद 10:20 बजे त्यारी पुल के समीप बाढ़ से प्रभावित गांव पटोला का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 10:55 बजे होली स्थित जीएमआर भंडार परिसर पहुंचेंगे और बाढ़ के कारण गांव सलूण में हुए नुकसान का जायजा लेंगे। वहीं भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए होली-न्याग्रां सड़क पर कुलेठ घार का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर के माध्यम से दोपहर 1:25 बजे परिधि गृह चंबा पहुंचेंगे। दोपहर बाद 2:40 बजे मुख्यमंत्री चौगान में दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि होंगे और विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। सायं 4:10 बजे अखंड चंडी पैलेस से मंजरी गार्डन तक आयोजित होने वाली शोभायात्रा में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सायं 5:45 बजे परिधि गृह चंबा में वरिष्ठ नागरिक फोरम के साथ बैठक करने के साथ लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 9:40 बजे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता करेंगे। 31 जुलाई को वह प्रातः 10:10 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में विभिन्न विभागीय विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करने के साथ ही विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद भी करेंगे। दोपहर बाद चंबा से शिमला की ओर रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed