{"_id":"68962e954201b30f970b2658","slug":"cm-should-come-to-chamba-to-increase-the-pace-of-development-chamba-news-c-88-1-cmb1003-157989-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ‘विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए चंबा आएं सीएम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ‘विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए चंबा आएं सीएम’
Fri, 08 Aug 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल की बैठक लक्ष्मण क्लब चंबा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान चंद्र सहगल ने की। बैठक में समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजदू रहे। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से मांग की है कि आगामी दिनों में वह चंबा के दौरे पर आएं, ताकि यहां विकास कार्य रफ्तार पकड़ सकें।
बैठक में सर्वप्रथम मिंजर मेले के समापन मौके पर मुख्यमंत्री के न आने पर नाराजगी जाहिर की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो मात्र एक बार ही मुख्यमंत्री चंबा आए है। चंबा पहले से ही पिछड़ों जिलों की सूची में शुमार है। ऐसे में मुख्यमंत्री की इस जिला से दूरी होने के चलते विकास पर असर पड़ता दिख रहा है। बैठक में शहर में टैक्सी चालकों के लिए पर्याप्त जगह न होने पर पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शहर में टैक्सियों की कतारें इरावती गेट तक पहुंच गई हैं। ऐसे में उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचने में लोगों को काफी परेशानियां पेश आ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि टैक्सी चालकों के लिए उपयुक्त जगह की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। बैठक में मेजर एससी नैयर, सुरेंद्र भंडारी, नरेश कुमार, विश्व महाजन, सुशील, केके ओहरी, अनिल कुमार, मुकेश कुमार और हरमिंद्र सेन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे