{"_id":"6390c5dd0fb5a17e2d1314c6","slug":"closed-works-under-lot-in-forests-will-start-again-chamba-news-sml430148447","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जंगलों में लॉट के तहत बंद कार्य दोबारा होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जंगलों में लॉट के तहत बंद कार्य दोबारा होंगे शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के जंगलों में लॉट के तहत चल रहे कार्यों को दोबारा से बहाल कर दिया गया है। हालांकि जिन जंगलों में कटान को लेकर मामले सामने आए हैं वहां पर पेड़ों के काटने और ढुलाई का कार्य बंद रखा गया है।
अन्य जंगलों में पहले की भांति लॉट के तहत सूखे पेड़ों को काटने से लेकर ढुलाई का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर प्रधान मुख्य अरण्यपाल ले निर्देश जारी कर दिए हैं। कुछ दिन पहले जिले के जंगलों में अवैध कटान के मामले सामने आने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्य वन अरण्यपाल ने आदेश जारी करते हुए लॉट के तहत चल रहे सभी कार्यों को बंद करवाने के आदेश जारी किए। इसकी वजह से जंगलों में सूखे पेड़ों को काटने के साथ काटी गई इमारती लकड़ी को ढोने का कार्य ठप हो गया। करोड़ों की वन संपदा खतरे में आ गई है।
हालांकि यह फैसला जंगलों में सही तरीके से कटान करवाने और अवैध कटान में कार्रवाई करने के उद्देश्य से लिया गया लेकिन इसको लेकर निगम के ठेकेदारों ने वन निगम को अपनी समस्या से अवगत करवाया। साथ ही निगम को हो रहे नुकसान को देेखते हुए निदेशक वन निगम ने प्रधान सचिव वन से इसको लेकर उचित कदम उठाने की सिफारिश की। इसके चलते यह आदेश जारी किए गए कि जिन लॉटों में कोई अवैध कटान की शिकायत नहीं है वहां कार्य सुचारु रूप से चलने दिया जाए। जहां अवैध कटान की शिकायतें मिली हैं वहां नियमानुुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके चलते जिले में निगम ने लॉट के तहत चल रहे कार्यों को सुचारु करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
निदेशक वन निगम उपासना पटियाल ने बताया कि प्रधान सचिव वन की तरफ से यह आदेश जारी हुए हैं। जहां अवैध कटान की शिकायतें आई हैं, वहां कार्य रोककर जांच की जा सकती है। जहां शिकायत नहीं है वहां कार्य सुचारु रूप से चलेगा।