फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Closed-door deliberations for Zila Panchayat President and Vice-President posts.

Chamba News: जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए बंद कमरों में मंथन

Thu, 09 Jul 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 09 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Closed-door deliberations for Zila Panchayat President and Vice-President posts.
कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही समीकरणों की जंग, स्थिति नहीं स्पष्ट
विज्ञापन

कांग्रेस पांच साल बाद करना चाहेगी जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पर कब्जा
भाजपा के सामने रिपीट करने की चुनौती, कांग्रेस अपने साथ मान रही बहुमत
पंकज सलारिया
चंबा। जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जे के लिए भाजपा और कांग्रेस ने राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। दोनों दलों के नेता किसी भी प्रकार की लापरवाही का मौका एक-दूसरे को नहीं देना चाह रहे हैं।
वीरवार को प्रशासन ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ताजपोशी के लिए तैयारियां पूरी कर ली थीं मगर भाजपा और कांग्रेस समर्थित कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा। प्रशासन ने अब इसे शुक्रवार के लिए टाल दिया है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि दोनों दलों के नेता बैठकों, संपर्क अभियान और रणनीतिक चर्चाओं से अपने पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। इस राजनीतिक लड़ाई ने जिले का सियासी माहौल गर्मा दिया है। करीब पांच साल बाद कांग्रेस जिला परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा जमाने की तैयारी में है। चुनाव परिणामों में कांग्रेस समर्थित सदस्यों की संख्या भाजपा की तुलना में अधिक मानी जा रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सभी सदस्य एकजुट हैं। संगठन के निर्देशों के अनुसार मतदान करेंगे। भाजपा भी मैदान छोड़ने के मूड में नहीं है। पिछले कार्यकाल में जिला परिषद की सत्ता संभाल चुकी भाजपा इस बार भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है। पार्टी नेताओं और समर्थित सदस्यों के साथ बंद कमरों में बैठकें कर रणनीति तैयार कर रही है। भाजपा की नजर निर्दलीय और अन्य सदस्यों के समर्थन पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संख्या बल भले ही कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दे रहा हो लेकिन जिला परिषद के चुनावों में अंतिम समय तक समीकरण बदलने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। दोनों दल किसी भी तरह की टूट-फूट रोकने और अपने समर्थकों को एकजुट रखने में जुटे हैं।
--
परिणाम घोषित के बाद बने थे यह समीकरण
जिला परिषद चुनावों का जब परिणाम सामने आया तो कांग्रेस दस और भाजपा ने पांच सीटें जीती जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी मैदान मारा। अब समय के साथ यह समीकरण बदलने के पूरे आसार हैं।


--जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी का कहना है कि कांग्रेस पूरी तरह आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद पर कब्जा कांग्रेस ही करेगी। इसके लिए प्रयास जारी है।
--
जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज नरयाल ने बताया कि जिला परिषद चंबा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा के बनेंगे। इसके लिए गठजोड़ किया जा रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed