{"_id":"613799bd8ebc3eb6cd302ad8","slug":"class-iv-worker-of-medical-college-chamba-missing-chamba-news-sml383063923","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज चंबा का चतुर्थ श्रेणी कर्मी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज चंबा का चतुर्थ श्रेणी कर्मी लापता
विज्ञापन
Class IV worker of Medical College Chamba missing
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत अर्जुन सिंह पुत्र बक्तीराम निवासी चन्हौता रविवार से लापता हो गया है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आखिर थकहारकर उन्होंने सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाकर अर्जुन को जल्द तलाशने की गुहार लगाई है।
सचिन कुमार पुत्र अर्जुन ने बताया कि उनके पिता मेडिकल कॉलेज चंबा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। रविवार को उनके पिता फोन नहीं उठा रहे थे। कई कॉल्स करने के बाद उनका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। उनके बारे में कोई भी जानकारी न मिलने पर वह चंबा आ गए। यहां पर भी सब जगह तलाश करने पर उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। ऐसे में थकहारकर उन्होंने पुलिस में शिकायत कर उनकी तलाश की मांग उठाई है।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजिंद्र ठाकुर ने भी पुलिस से लापता व्यक्ति की तलाश करने की गुहार लगाई है। एएसपी विनोद कुमार ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लापता होने की शिकायत मिली है। पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।