फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Claims of free treatment, promotion of expensive medicines

Chamba News: मुफ्त उपचार का दावा, महंगी दवाओं को बढ़ावा

Sun, 16 Mar 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Claims of free treatment, promotion of expensive medicines
चंबा जन औष​धि केंद्र।संवाद
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों को महंगी ब्रांडेड दवाएं लिखने को बढ़ावा मिल रहा है। डॉक्टरों द्वारा जेनेरिक दवाएं लिखने से परहेज किए जाने के कारण मरीजों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार और प्रशासन डॉक्टरों को जेनेरिक दवा लिखने के लिए बाध्य नहीं कर पा रहे, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में सरकार द्वारा जेनेरिक दवा के लिए जन औषधि केंद्र तो खोला गया है, लेकिन यह सिर्फ दिखावे तक ही सीमित रह गया है।
विज्ञापन

ओपीडी में रोजाना 1000 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन उनमें से महज 20 फीसदी मरीजों की पर्ची ही जेनेरिक केंद्र तक पहुंचती है। केंद्र में जरूरी दवाओं की कमी बनी हुई है, जिससे मरीजों को मजबूरन निजी मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर ब्रांडेड दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों और तीमारदारों का आरोप है कि डॉक्टर भी जानबूझकर ऐसी दवाएं लिख रहे हैं, जो जेनेरिक केंद्र में उपलब्ध ही नहीं हैं। मरीज हंसराज, केवल कुमार, विनोद कुमार, सुरेश ठाकुर, गुरमीत नागपाल, दीपक शर्मा, रणवीर और राजिंद्र ठाकुर ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा लिखी गई अधिकतर दवाएं जेनेरिक केंद्र में उपलब्ध नहीं होतीं।
मरीजों का कहना है कि सरकार अगर सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने का दावा करती है, तो इसे धरातल पर भी लागू किया जाना चाहिए। मरीजों ने जेनेरिक दवा केंद्र में दवाओं की संख्या बढ़ाने और डॉक्टरों को जेनेरिक दवाएं लिखने के निर्देश देने की मांग की है।

कॉलेज प्राचार्य लेंगे फैसला : एमएस

उधर, चिकित्सा अधीक्षक अविनाश का कहना है कि डॉक्टरों को जेनेरिक दवाएं लिखने के लिए निर्देश देने की शक्ति मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के पास है। इस मुद्दे पर प्राचार्य से चर्चा की जाएगी और समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed