फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Claims of cleanliness buried in heaps of garbage

Chamba News: कचरे के ढेर में दबा स्वच्छता का दावा

Sun, 07 Jun 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Claims of cleanliness buried in heaps of garbage
शहर के वार्डों से रविवार को छुट्टी के दिन नहीं उठा कूड़ा, गलियों में लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन

शहरवासी बोले - छुट्टी वाले दिन अकसर ठप हो जाती है शहर की सफाई व्यवस्था
--
चंबा की सड़कों पर स्वच्छता के नारे और कचरे के ढेर आमने-सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। रविवार को जनसाली से रंगमहल तक कई जगहों पर कचरा घंटों तक नहीं उठाया गया। इससे मुख्य मार्गों पर बदबू और गंदगी का दबाव बढ़ता गया। जहां शहर को साफ-सुथरा रखने के दावे किए जाते हैं, वहीं जमीनी हकीकत यह दिखाती है कि छुट्टी के दिन व्यवस्था भी ठहर जाती है। सड़कों पर बिखरा यह कचरा न केवल शहर की छवि को प्रभावित कर रहा है, बल्कि यह सवाल भी छोड़ रहा है कि क्या स्वच्छता सिर्फ अभियानों और पोस्टरों तक ही सीमित रह गई है।
--
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिन : रविवार, समय : दोपहर 12 बजे, स्थान : जनसाली वार्ड का रामगढ़ मोहल्ला। कचरे के ढेर लगे हैं। इन पर मक्खियां भिनभिना रही हैं। लोगों ने रोजाना की तरह कचरे को घर से बाहर रखा था कि सफाई कर्मचारी इसे उठाकर ले जाएंगे लेकिन यह कचरा दोपहर तक ऐसे ही पड़ा रहा।समय : 12:30 बजे। चौंतड़ा वार्ड में कन्या विद्यालय के ठीक सामने भी कचरे के ढेर दिखाई दिए। ऐसे लग रहा था जैसे यहां डंपिंग साइट है। दुकानदार भी कचरे के ढेरों से परेशान दिखे। कूड़े से उठने वाली बदबू से बैठना भी मुश्किल हो रहा था। दोपहर 1 बजे ऐतिहासिक रंगमहल के पास भी सड़क के किनारे कचरा दिखा।
विज्ञापन

शहर के लोगों ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दोपहर एक बजे तक भी कई जगह कचरा नहीं उठाया गया था। लोग गंदगी के बीच से गुजरने को मजबूर रहे। हैरानी की बात है कि जिन रास्तों से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं, वही स्थान डंपिंग साइट बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज कुमार, रोहित कुमार, शंकर कुमार और बिलास कुमार ने बताया कि छुट्टी वाले दिन सफाई व्यवस्था अकसर ठप हो जाती है। रविवार के दिन ऐसे लगता है जैसे सफाई व्यवस्था भी छुट्टी पर है।

--
... तो किस काम के स्वच्छता अभियान
नगर परिषद समय-समय पर स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाती है। लोगों को सफाई का महत्व समझाया जाता है। दूसरी ओर, वार्डों में पसरी गंदगी और समय पर कचरा न उठाने से इन अभियानों पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है। शहरवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि कचरा उठाने की व्यवस्था को नियमित बनाया जाए। ऐसे स्थानों की पहचान कर स्थायी समाधान निकाला जाए जहां बार-बार कचरा जमा हो रहा है।
--
यह समस्या काफी गंभीर है। इस बारे में सफाई ठेकेदार से जवाब मांगा जाएगा। कारण पूछा जाएगा कि आखिर क्यों कचरा नहीं उठाया गया।
- राखी कौशल, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद चंबा
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed