फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   City's pace stalled by potholes

Chamba News: गड्ढों में अटकी शहर की रफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 18 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
City's pace stalled by potholes
बदहाल सड़कें बता रहीं विकास की कहानी, पार्किंग और वेंडिंग जोन की योजनाएं भी ठप
विज्ञापन

200 गाड़ियों की बहुमंजिला पार्किंग और 250 दुकानों का वेंडिंग जोन न्यायालयी रोक में फंसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में विकास की रफ्तार का अंदाजा सड़कों की हालत से लगाया जा सकता है। जगह-जगह उखड़ी सड़कें, गहरे गड्ढे और अधूरे सुधार कार्य लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही मुश्किल बना रहे हैं।
बारिश के बाद कई हिस्सों की स्थिति और खराब हो गई है। सड़कें बदहाल हैं और दूसरी ओर शहर की कई अहम योजनाएं भी आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।
एसपी आवास के पास करीब 200 वाहनों के लिए बहुमंजिला पार्किंग बनाने की योजना थी। इसके साथ करीब 250 दुकानों वाले वेंडिंग जोन का निर्माण भी प्रस्तावित था। दोनों कार्य न्यायालय में मामला लंबित होने के कारण रुके हुए हैं। पार्किंग का काम पूरा न होने से शहर में वाहनों का दबाव बना हुआ है, जबकि वेंडिंग जोन के अभाव में रेहड़ी-फड़ी से जुड़ी व्यवस्था भी प्रभावित है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शहर की सड़कों की हालत सुधारने के लिए वार्ड स्तर पर प्राथमिकता तय कर कार्य करवाए जाने चाहिए। कई जगह सड़क किनारे की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। इससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों दोनों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि सभी कार्य जल्द ही रफ्तार पकड़ने लगेंगे। कुछ मामलों में न्यायालय के फैसले आने बाकी हैं। जल्द ही कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

--
शहर में कई विकास कार्य अधूरे हैं। सड़कों की हालत सुधारने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। रुके हुए वेंडिंग जोन, पार्किंग के कार्य जल्द शुरू हों। - अरुण कुमार
--
खराब सड़कों से दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। - डीके सोनी
--
विकास कार्यों की धीमी गति से लोगों में निराशा है। नगर परिषद को वार्ड स्तर पर समस्याओं की सूची तैयार कर काम करवाना चाहिए। - संजय कुमार
--
शहर की सड़कों की हालत जल्द सुधारी जाए। विकास कार्यों की नियमित निगरानी होने से काम में तेजी लाई जा सकती है। - मनोज कुमार
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed