फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   City Council Examination on City Cleanliness

शहर की सफाई पर नगर परिषद की परीक्षा

Wed, 03 Mar 2021 10:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
City Council Examination on City Cleanliness
चंबा। नगर परिषद चंबा के दायरे में आने वाले ग्यारह वार्डों में अब सफाई व्यवस्था की परीक्षा होगी। शहर में शुरू हुए सर्वे के दौरान घर-घर जाकर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल पूछे जाएंगे। इस तरह की पहल पहली बार खुद नगर परिषद शुरू कर रही है।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था को लेकर शहरवासी सौ में से नगर परिषद चंबा को अंक देंगे। शहर में सर्वे प्रक्रिया शुरू हो गई है। हर वार्ड में दो-दो स्वयंसेवी डोर-टू-डोर लोगों से रूबरू होंगे और कूड़े निष्पादन से लेकर कूड़े के पृथक करण के अलावा सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों की राय जानेंगे। स्वयंसेवी सवालों के बाद लोगों के सुझाव भी लेंगे। सर्वे के लिए करीब 22 स्वयंसेवियों का चयन किया गया है। इन्हें प्रशिक्षित भी कर दिया गया है। हर घर में ये स्वयंसेवी पहुंचेंगे और तमाम सवालों के जवाब गृह मालिकों से लेंगे। यह रिपोर्ट नगर परिषद चंबा के कार्यालय में जमा होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के वार्ड हरदासपुरा, सुल्तानपुर, चौंतड़ा, सपड़ी, धड़ोग, हटनाला, जनसाली, जुलाहकड़ी, चौगान, सुराड़ा और कसाकड़ा में करीब पांच हजार से अधिक भवन हैं। सर्वे के लिए हर वार्ड में स्वयंसेवी पहुंचेंगे। इन वार्डों में औसतन एक करोड़ की राशि सफाई पर ही खर्च हो रही है। बहरहाल, अब इस सर्वे में तय हो जाएगा कि कहां तक शहर में सफाई की क्या स्थिति है और कितने अंक शहर की जनता नगर परिषद को सफाई व्यवस्था के लिए देती है। जिला समन्वयक मनीष शर्मा का कहना है कि कूड़ा सर्वेक्षण के तहत सवाल तय किए गए हैं। सर्वे के दौरान स्वयंसेवी शहर के निवासियों से इनके जवाब लेंगे। इनमें शहर में सफाई व्यवस्था का प्रश्न भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed