फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Forest resources went up in flames as a fire raged through the woods.

Chamba News: जंगल में भड़की आग से धू-धू कर जली वन संपदा

Sat, 31 Oct 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 31 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Forest resources went up in flames as a fire raged through the woods.
चुराह के नकरोड़ जंगल में लगी आग बुझाने में जुटे फायर ब्रिगेड के जवान। जागरूक पाठक
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते कोलका क्षेत्र के जंगल में शनिवार सुबह से लेकर शाम तक आग भड़की रही, लेकिन कोई भी वन कर्मचारी उसे बुझाने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इस वजह से वन संपदा आग की चपेट में आने से जलती रही। बताया जा रहा है कि आग शरारती तत्वों ने भड़काई। जंगल में लगी आग से उठने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित करता रहा। चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों में सूरज कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, सोनू, मोनू, रिंकू, केवल, जितेंद्र, मनीष कुमार और हंसराज ने बताया कि जंगल में आग लगने से वन संपदा के साथ वन्य जीवों को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए वन विभाग को ऐसे शरारती तत्वों पर शिकंजा कसना चाहिए, जोकि बिना वजह जंगल में आग लगा देते हैं। जंगल की आग से उठने वाला धुआं लोगों की सेहत पर भी बुरा असर डाल सकता है। वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि आग बुझाने के लिए वन कर्मचारियों को भेज दिया गया है। साथ ही आग लगाने वालों का भी पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed