फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   citu protest against labour law

श्रम कानूनों में बदलाव को लेकर सीटू चंबा में करेगी विरोध प्रदर्शन

Wed, 13 May 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
citu protest against labour law
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में सीटू जिला कमेटी वीरवार को सीटू के राष्ट्रीय आवाहन पर जिले में विरोद्ध प्रदर्शन करेगी।
सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार और महासचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार पहले से ही उद्योगपतियों को मुनाफा पहुंचाने के लिए श्रम कानूनों में बदलाव कर रही है। इसका सीटू और अन्य मजदूर यूनियन विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

अभी केंद्र सरकार राज्य सरकारों के माध्यम से लॉकडाउन का बहाना लेकर इन्हें लागू करवा रही है। अन्य राज्यों विशेषकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों ने कार्यदिवस के समय 8 से 12 घंटे का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी कार्य दिवस के समय में बदलाव करके 8 से 12 घंटे का कार्य दिवस करने की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसका सीटू कड़ा विरोध करता है। सरकार ने कार्य दिवस 12 घंटे का कर दिया। मगर वेतनमान 8 घंटे का ही होगा। सरकार मजदूरों का शोषण करवाकर पूंजीपतियों को मुनाफा देना चाहती है।
सरकार के इस फैसले से बड़े पैमाने पर छंटनी होगी और भारी संख्या में लोग बेरोजगार होंगे। आज के समय मे कोरोना महामारी के चलते पहले ही मजदूर संकट में हैं ऊपर से सरकार के इस फैसले ने उनकी और परेशानी बढ़ा दी है।
इसके अतिरिक्त कुछ राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश ने फैक्ट्री एक्ट में बदलाव करके 1000 दिन तक कोई भी श्रम कानून न लागू करने संबंधी विषय स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा है।

सीटू इसके विरोध में एवं कोरोना के खिलाफ लड़ रहे योद्धाओं के स्वास्थ्य संबधित पुख्ता इंतजाम करे। सभी कर्मियों के लिए 50 लाख का बीमा कवर दे। इसमें आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्कर को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed