फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chuwadi sub-depot in name only, facilities missing

Chamba News: चुवाड़ी में नाम का सब डिपो, सुविधाएं नदारद

Wed, 02 Sep 2026 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 02 Sep 2026 04:58 AM IST
विज्ञापन
Chuwadi sub-depot in name only, facilities missing
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय चुवाड़ी में हिमाचल पथ परिवहन निगम का सब डिपो वर्षों बाद भी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। सब डिपो में बसों की मरम्मत के लिए वर्कशॉप तक नहीं है।
विज्ञापन

ईंधन की पर्याप्त व्यवस्था न होने से बसों को डीजल के लिए जिला मुख्यालय चंबा पर निर्भर रहना पड़ता है। खराब होने वाली बसें भी मरम्मत की सुविधा के अभाव में खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के अनुसार चुवाड़ी से लंबी दूरी की सीधी बस सेवाएं बेहद सीमित हैं। वर्तमान में सोलन डिपो की एक बस चुवाड़ी से चंडीगढ़ और शिमला के लिए चलती है। धर्मशाला, मंडी, कुल्लू, जम्मू और अमृतसर जाने वाले यात्रियों को नूरपुर या पठानकोट जाकर बस पकड़नी पड़ती है। रात्रि बस सेवा भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अजय चंबियाल, संजीव शांडिल्य, अनिल राणा, सुमन, रविंद्र शर्मा, वीरेंद्र और मनजीत सिंह आदि ने लाहड़ू होकर चलने वाली बसों को वाया चुवाड़ी चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी के सफर में राहत मिलेगी।

क्षेत्रवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से सब डिपो को आवश्यक सुविधाओं से लैस करने की मांग की है।
चुवाड़ी बस स्टैंड में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की योजना है। इसके लिए चार्जिंग स्टेशन का प्रावधान भी किया जाएगा। अन्य सुविधाओं को लेकर भी प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इलेक्ट्रिक बसों की मरम्मत की सुविधा संबंधित कंपनी उपलब्ध करवाएगी। -कुलदीप सिंह पठानिया, विधानसभा अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed