{"_id":"6aad733315ebe45adb06c31f","slug":"childrens-science-congress-begins-in-saluni-chamba-news-c-88-1-cmb1002-197121-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सलूणी में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सलूणी में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस शुरू
Fri, 18 Sep 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी में दो दिवसीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ हुआ। एसएमसी अध्यक्ष अंजू धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन के साथ नई जानकारी और अनुभव हासिल करने का अवसर देते हैं। कांग्रेस में सलूणी डिवीजन के करीब 70 स्कूलों से लगभग 400 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थी विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों, मॉडलों और प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संवाद