फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children's park becomes a pond in the rain

Chamba News: बारिश में तालाब बन जाता है चिल्ड्रन पार्क

Sun, 03 Mar 2024 10:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Children's park becomes a pond in the rain
चंबा। शहर के चौगान नंबर तीन में बना पार्क खस्ताहाल हो गया है। वर्तमान में स्थिति यह है कि बारिश के दौरान पार्क तालाब में तब्दील हो जाता है। नगर परिषद की ओर से इस पार्क की देखरेख नहीं की जा रही है। रमेश कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमन कुमार, सुरेश कुमार, चंद्र सिंह, करण सिंह, राकेश कुमार आदि का कहना है कि यह पार्क शहर का केंद्रबिंदु है। ऐसे में यहां वार्ड चौगान, सुराड़ा, सपड़ी, हटनाला सहित चमेशनी मोहल्ले के बच्चे खेलने के लिए पहुंचते हैं लेकिन इस पार्क की हालत काफी खस्ता है। बताया कि पार्क में सफाई व्यवस्था भी नाममात्र की है। साथ ही पार्क में गड्ढे हो गए हैं। इससे बारिश के दौरान ये गड्ढे पानी से भर सकते हैं। लोगों ने नगर परिषद चंबा से मांग की है कि जल्द इस पार्क की सुध ली जाए।
विज्ञापन


चौगान वार्ड पार्षद खालिद मिर्जा का कहना है कि बारिश के दिनों में पार्क तालाब बन जाता है। बताया कि इसके बारे में कई बार नगर परिषद को प्रस्ताव भेजे गए हैं लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं की है।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि पार्क की मरम्मत के लिए योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed