फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children who reached school after the holidays forgot to wear masks

छुट्टियां काट स्कूल पहुंचे बच्चे मास्क पहनना भूले

Sat, 30 Jul 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Children who reached school after the holidays forgot to wear masks
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में बिना मास्क पहने स्कूल में आये विद्यार्थियों को हिदाय? - फोटो : Chamba
चंबा। दिन: शनिवार। स्थान: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी। समय 8:45 बजे। विद्यार्थी स्कूल की ओर जा रहे हैं। गेट के बाहर स्कूल के कर्मचारी विद्यार्थियों का इंतजार कर रहे हैं। विद्यार्थी धीरे-धीरे गेट के पास पहुंच रहे हैं। स्कूल कर्मचारी हाथ में थर्मल स्कैनर लिए विद्यार्थियों का तापमान जांच रहा है। इसी बीच कुछ विद्यार्थी बिना मास्क पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उन्हें मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है। स्कूल में उपलब्ध मास्क विद्यार्थियों को बांटे जा रहे हैं। पर्याप्त मात्रा में मास्क न होने के बाद बामी विद्यार्थियों को मास्क पहनने घर भेजा जा रहा है। बिना मास्क स्कूल न आने के निर्देश भी अध्यापक दे रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी खेल मैदान में पहुंच रहे हैं। अध्यापक उन्हें कक्षाओं में भेज रहे हैं। अध्यापक एक-एक डेस्क में एक-एक विद्यार्थी बैठने के बारे में कह रहा है। विद्यार्थी भी निर्देशों के अनुसार बैठ रहे हैं। अध्यापक कक्षा में पहुंच रहे हैं। सबसे पहले अध्यापक कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप की जानकारी विद्यार्थियों से साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में शनिवार से ग्रीष्मकालीन सत्र के सरकारी स्कूल खुल गए। इन स्कूलों में गत माह ही छुट्टियां पड़ थीं। उस वक्त कोरोना के मामलों में इतना उछाल नहीं था। हालांकि मास्क पहन कर विद्यार्थी पहुंच रहे थे। मगर छुट्टियों के बाद यह आदत विद्यार्थियों की पहले दिन छूटती दिखी।

सरकार और विभाग ने कोरोना प्रोटोकोल सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं। आदेशों के बाद स्कूल मुखिया भी अलर्ट हो गए हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि स्कूूूलों केे कोरोना नियमों की सही से पालना करने के बारे में कहा गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय टीम भी स्कूलों में जाकर निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed